GoddaNews: कोरोना संक्रमण जागरुकता हेतु किया गया प्रचार प्रसार

ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-  उपायुक्त  गोड्डा भोर सिंह यादव के निदेशानुसार कोरोना वायरस के बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गोड्डा विवेक सुमन एवं विभागीय कर्मियों के द्वारा जिले में कोरोना वायरस से संबंधित व्यापक प्रचार प्रसार कराए गए।जिले में 144 धारा लागू रहने के कारण अत्यधिक पांच लोगों को एक जगह एकत्रित होने के लिए मना किया गया एवं भीड़भाड़ वाले जगहों में जाने के लिए निषेध किया गया।अतिक्रमण कर रहे दुकानदार को निदेश दिए गए कि अपना अपना समान हटा लें।जिलेवासियों को आभार व्यक्त करते हुए कोरोना वायरस को लेकर आवश्यक संदेश दिए गए जिन्हें लोगों को विस्तार पूर्वक बताया गया। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जिले में मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन अनिवार्य है। जिनका अनुपालन जिले वासियों के द्वारा किए जाएं।


                                                 


                               


Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें