 |
| संयुक्त रूप से बैठक करते उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक |
ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 09.07.2020 को उपायुक्त गोड्डा किरण पासी एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई एस रमेश की संयुक्त अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा/महागामा/सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा जिला/सभी अंचल अधिकारी गोड्डा जिला/सभी थाना प्रभारी गोड्डा जिला के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के संभाभ्य प्रसार के बचाव एवं रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा गत दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं । नगर एवं पंचायत क्षेत्रों में संबंधित विभाग के द्वारा साफ सफाई की समुचित प्रबंध किए जाएं । उपायुक्त महोदया के द्वारा बताया गया कि "स्वच्छता हमारी आदत बनानी चाहिए" संबंधित विभाग के कर्मचारी इस पर विशेष ध्यान दें तभी जिले को स्वच्छ रखा जा सकेगा। जिले लगभग 50000 प्रवासी मजदूर लौटे हैं जिनके लिए रोजगार की एक विकट समस्या है अतः उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं । उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा/महगामा सभी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ट्रुनेट मशीन से कोरोना स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया की जा रही है। उपायुक्त के द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं अनुमंडल पदाधिकारी महागामा / गोड्डा को निर्देश दिए गए कि कम से कम दोनों अनुमंडल में 300 लोगों के कोराना टेस्ट हेतु सैंपल कलेक्शन किए जाएं।
उपायुक्त ने बताया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आ रहे प्रवासी मजदूरों को पंचायत वार डाटा तैयार कर विभिन्न प्रखंडों में प्रवासी मजदूरों को विभिन्न राज्यों एवं जिले से लाया जा रहा है साथ ही उन्हें होमक्वॉरेंटाइन एवं जिला क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। वर्तमान समय में प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की एक विकट समस्या उत्पन्न हो गई है उनको ध्यान में रखते हुए उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रत्येक प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा रोजगार उन्मुखी योजना का सृजन किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा सके। मनरेगा, आत्मनिर्भर भारत जैसे योजना मे योग्यता के अनुरूप कार्यों का चयन कर उन्हें रोजगार प्रदान किए जाएं।
पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई एस रमेश द्वारा कहा गया कि विधि व्यवस्था संधारण करते हुए प्रत्येक थाना में चेक पोस्ट के जरिए सघन जांच कराई जाए।
इस मौके पर अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा संजय पीएम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा हरिवंश पंडित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हेड क्वार्टर कामेश्वर प्रसाद सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा अरविंद कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा वीरेंद्र कुमार चौधरी एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Editor -
भुपेन्द्र कुमार चौबे
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें