GoddaNews: सिविल सर्जन गोड्डा द्वारा सेंपल कलेक्शन हेतु बुलाए गए सभी पत्रकारों एवं वेंडरों में से महज 32 ही पहूंचे


शिव प्रसाद मिश्रा, सिविल सर्जन गोड्डा 
ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 09.07. 2020 को सिविल सर्जन गोड्डा शिव प्रसाद मिश्रा के द्वारा बताया गया आज सिकटिया में पत्रकारों वेंडर्स अखबार विक्रेता को सैंपल कलेक्शन हेतु बुलाया गया था परंतु 4:00 बजे संध्या तक मात्र 32 ही लोग सैंपल देने हेतु पहुंचे सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। एवं उनके सैंपल कलेक्शन किए गए। कोरोना संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के लिए पत्रकारों एवं वेंडरों को भी स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जा रही है ताकि अन्य लोगों के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण से बचाव की जा सके।उन्होंने पत्रकारों एवं वेंडरों को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने के संदेश दिए ताकि वे एक दूसरे के संपर्क में ना आए । पत्रकारों एवं वेंडरों को को दिशा निर्देश देते हुए बताया गया कि आप सभी कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग करें साथ ही साथ सुरक्षा के तौर पर आवश्यकता पड़े तो पीपीई कीट का उपयोग भी कर सकते हैं ।
मौके पर पत्रकार बंधु ,वेंडर एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें