GoddaNews: 12 में से 11 प्रवासी मजदूर भेजे गए होम क्वारंटाइन में एवं 1 जिला के क्वारंटाइन केन्द्रों में



थर्मल स्क्रिनिंग करते हुए 
ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-   दिनांक 04.07.2020 को समीपवर्ती राज्यों एवं जिलों से कुल प्रवासी मजदूरों को घर लाने के लिए जिला प्रशासन ने बस सुविधा प्रदान कर गोड्डा लाया गया एवं गोड्डा कॉलेज गोड्डा में स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटाइन हेतु उनके घर भेजा गया तथा जो रेड जोन वाले राज्यो से आने वाले लोगों को जिला के क्वॉरेंटाइन केन्द्रों में भेजा गया।जिले के लिए 12 प्रवासी श्रमिक गोड्डा कॉलेज गोड्डा पहुंचे सभी श्रमिकों का जिला प्रशासन के द्वारा स्वागत किया।सिविल सर्जन गोड्डा  शिव प्रसाद मिश्रा के निर्देशानुसार मेडिकल टीम के द्वारा सभी श्रमिकों का मेडिकल जांच किया गया।मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सभी श्रमिकों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घरों के लिए वाहन से रवाना किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन हेतु 14 दिन तक घरों में रहने की सलाह दी गई।
श्रमिकों के रवानगी से पूर्व उन्हें खाद्य सामग्री का पैकेट भी प्रदान किया गया ताकि तत्कालीन उन्हें खाद्यान्न हेतु किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए।सभी श्रमिकों के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जांच में सहयोग किया गया।एवं हाथों पर होम क्वारंटाइन का मुहर लगाया गया। थर्मल स्कैनर से श्रमिकों का तापमान की जांच की गई।
अदानी पॉवर (झारखंड) लिमिटेड, एवं जिला प्रशासन के द्वारा प्रवासी श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था कराई गई।गोड्डा पहुंचकर प्रवासी मजदूरों ने सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, जेएसएलपीएस के कर्मी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यगण व अन्य उपस्थित थे।                                                 

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें