ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। ललमटिया पीरपैंती मुख्य मार्ग डकैता मिशन के पास मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद भी बिना मास्क पहने लोगों का बाजारों में पहुंचने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिसे देखते हुए ललमटिया पीरपैंती मुख्य मार्ग में इंस्पेक्टर तरुण कुमार,विनीत कुमार एवं लालमटिया थाना प्रभारी जावेद अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया।
वहीं बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को पकड़ कर थाना ले जाया जा रहा है।इंपेक्टर तरुण कुमार ने कहा कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सभी लोंगो को मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करना एवं जरूरी मानते हुए हिदायत दी।
-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें