![]() |
| व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व्यापारी प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : फतेहाबाद : व्यापारी प्रतिनिधियों की एक आवश्यक मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में अनाज मंडी में हुई। इस बैठक में इस्क सेठी को गोली मारने व जान से मारने की धमकी देने व राकेश कुमार सिंगला से दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को पुलिस द्वारा ना पकड़े जाने पर व्यापारियों में बड़ा भारी रोष जताया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश में हर रोज व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता के साथ लूटपाट, फिरौती, चोरी व हत्याओं की वारदातें हो रही है। सरकार यह सब तमाशा आंख मूंद कर देख रही है। जिसके कारण प्रदेश में व्यापारी व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए भयभीत है। बड़े अफसोस से कहना पड़ रहा है की भुना में व्यापारी को गोली मारने व दिनदहाड़े 10 लाख की फिरौती मांगने वाले अपराधियों को पुलिस 17 दिन बीतने के बाद भी पकड़ नहीं पाई है। जिसके कारण प्रदेश के व्यापारियों में बड़ी भारी नाराजगी है। अगर समय रहते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत अपराधियों को नहीं पकड़ा तो प्रदेश का व्यापारी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगा। जबकि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश अपराध व बेरोजगारी के मामले में अव्वल स्थान पर है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा प्रदेश के व्यापारियों के साथ ज्याति सहन नहीं की जाएगी और ज्याति होने नहीं दी जाएगी। बड़े अफसोस से कहना पड़ता है की करोड़ों अरबों रुपए टैक्स देने वाला व्यापारी आज हरियाणा प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। जबकि व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है। सरकार जिसमें पूरी तरह फेल हुई है। व्यापारी की जान माल की सुरक्षा व आगामी संघर्ष की रूपरेखा तैयार करने के लिए व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों की राज्यस्तरीय मीटिंग टोहाना में 12 जुलाई रविवार को बुलाई गई है। जिसमें प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था की जो स्थिति खराब हो रही है उस पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्य संासद सचिव पहलाद गिलो खेड़ा, भुना अनाज मंडी प्रधान अजय झाझडा एडवोकेट, टोहाना व्यापार मंडल प्रधान राजेन्द्र ठकराल, फतेहबाद व्यापार मंडल प्रधान अशोक नारंग, प्रदेश संगठन सचिव रामकुमार सैनी, प्रदेश सचिव रमेश गोयल, प्रदेश सहसचिव निरजन गोयल, अग्रोहा अग्रवाल संगठन प्रधान आनन्द मित्तल, अग्रवाल सभा प्रधान राकुमार सिंगला, भुना न्याय कमेटी के सभी सदस्य आदि व्यापारी नेता भारी संख्या में मौजूद थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें