ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और क्षेत्रीय प्रभारी की वर्चुअल बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने किया। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता का संबोधन हुआ। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने सभी पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। सभी को कोरोना के संकट काल में घर में रहकर ही काम करने का निर्देश दिया गया। 28 जुलाई को युवा वर्चुअल संवाद का आयोजन होगा। जिसमें जिला कार्यसमिति और प्रदेश कमेटी के सदस्य जुड़ेंगे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल सहित कई नेता गण का संबोधन होगा। 29 जुलाई को प्रखंड स्तर तक युवा वर्चुअल संवाद सम्मेलन किया जाएगा। वहीं 4 अगस्त से 15 अगस्त तक विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन होगा। अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ित इलाकों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। साथ ही उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का डट कर जवाब देने की अपील की। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुँचने की अपील प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। उक्त आशय की जानकारी जानकारी भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता सह जिला प्रभारी अररिया आलोक सिंह बंटू ने दी।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें