ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को जारी रिपोर्ट में भागलपुर जिले में 78 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ कर 1122 हो चुका है। बता दें कि रविवार को भागलपुर के कई अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, समाहरणालय के कर्मचारी, पुलिसकर्मी, बैंक कर्मी कोरोना की चपेट में आ गये हैं। पिछले छह दिनों की बात करें तो जिले में कोरोना के 452 नये मरीज मिले हैं। 8 जुलाई को 50, 9 जुलाई को 63, 10 जुलाई को 84, 11 जुलाई को 75, 12 जुलाई को 102 और आज जिले में 78 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें