![]() |
| राहुल हुड्डा अतिरिक्त उपायुक्त रेवाडी। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा के तहत जिन किसानों ने 3 एचपी, 5 एचपी व 7.5 एचपी तथा 10 एचपी सौर ऊर्जा पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर लगवाने के लिए जिला रेवाड़ी में ऑनलाइन आवेदन किया था। उक्त किसान जिनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने का मैसेज आ गया हो या सम्बन्धित कम्पनी द्वारा साईट सर्वे कर लिया गया हो, वे किसान अपने-अपने आवेदन अनुसार 3 एचपी डीसी मोनोब्लॉक के लिए 40 हजार 779 रूपए, 3 एचपी डीसी समर्सिबल के लिए 42 हजार 342 रूपये, 3 एचपी एसी सबमर्सिबल के लिए 41हजार 390 रुपए, 5 एचपी डीसी समर्सिबल के लिए 59हजार 491 रुपए, 5 एचपी एसी समर्सिबल के लिए 57 हजार 826 रूपये, 7.5 एचपी डीसी समर्सिबल के लिए 88हजार 052 रूपये, 7.5 एचपी एसी समर्सिबल के लिए 83हजार 860 रूपये तथा 10 एचपी एसी/डीसी सबमर्सिबल के लिए एक लाख 9 हजार 989 रूपए लाभकर्ता राशि अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी रेवाड़ी (ADC-cum-CPO, Rewari) के नाम बैंक ड्राफ्ट बनवाकर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में अविलंब जमा करवाएं। इस संबंध लाभार्थी किसान अधिक जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी/सहायक परियोजना अधिकारी से मोबाइल नंबर 7017213128 या कार्य दिवस के समय कमरा नं 205 प्रथम तल लघु सचिवालय रेवाड़ी में सम्पर्क कर सकते है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें