ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : चाइनिज एम्बेसी मे जाकर एम्बेस्डर को राष्ट्रीय शहीद कल्याण फाउंडेशन की तरफ से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आग्रह किया गया कि ये मैसेज चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग के पास पहुंचाया जाये। सोमवार की रात भारतीय सेना के साथ में बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है उसके खिलाफ आवाज उठाई है। उस रात को चाईनिज आर्मी ने जनेवा कन्वेसन का खुल्लम खुल्ला उलंघन किया है और हमारे शुरवीरों के साथ बहुत बव्रर्ता पूर्ण व्यवहार किया है। इस घटना में हमारे 20 जवान शहीद हो गये है। हम शहीदों के परिवार को सान्तवना देते हैं, शहीदों को श्रद्धांजली देते हैं तथा उनके परिवारों को हम महसुस कराते हैं कि हम उनके साथ है, उनकी लड़ाई हम लड़ेंगे। अब समय आ गया, भारत की सरकार द्वारा सख्त कदम उठाने का। हम हमेशा कहते हैं लेकिन करते कुछ नहीं जिसके कारण चाईना ने ये दुस्साहश किया है। उसको सबक सिखाने के लिए अब हम बाॅडर पर तो एक्शन करें ही करें उसके अलावा अंतराष्ट्रीय स्तर पर आज माहौल चाईना के खिलाफ है। सभी जो मुख्य देश हैं, सुपरपावर है सब चाईना के विरुद्ध कुछ ना कुछ करना चाहते हैं। पहल करने वाला उनको चाहिए। अब मौका मिल गया है माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राष्ट्रों का नेतृत्व करें और एक मुहिम चलाये जिससे चाईना को युएन से परमानेन्ट सिक्योरिटी काउंसील खोनी पड़े, जिससे जितने भी एजेन्सीज में इसका हिस्सा है उन सब को वापिस बुला लिया जाय। भारतीय राजदूतावास बंद कर दिया जाये बीजिंग के अंदर ट्रेड को बिल्कुल बंद कर दिया जाये। चाइना से कुछ नहीं मगांयेगे हम। चाईना के एम्बेसी के लोगों को भारत से वापिस भेज दिया जाये। कोई सकेल्टन स्टाफ रखें एक-दो। उसके अलावा खेल के क्षेत्र में, बांकी और क्षेत्र में आर्थिक प्रतिबंध लगाये भारत सरकार आग्रह करें दुनिया के सभी महाशक्तियों से। साउथ चाइना सी में हिन्दुस्तान भी अपनी मौजूदगी बढाये ताकि उसको पता लगें कि हिन्दुस्तान भी कम नहीं है साउथ चाईना सी में उसका भी बहुत ज्यादा हस्तक्षेप हैं और बदला तो सेना ही लेगी। जो हमारे 20 लोग शहीद हुए हैं उनकी जगह हमारी सेना 200 से ज्यादा चाईनीज को हताहत करेगी बहुत जल्द इसी सप्ताह के अंदर-अंदर ऐसा होगा। लेकिन जो सरकार का काम है सरकार अपनी जिम्मेवारी इमानदारी के साथ निभाये। अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करें, नेतृत्व करें। 70 से ज्यादा देश चाईना के खिलाफ है बांकी को भी अपने साथ ले लें । अगर हम एशिया की बात करें छोड़ के पाकिस्तान तो कोई भी इनके साथ नहीं हैं। रुस बहुत खिलाफ है चाइना के। रुस भी भारत के पक्ष में आयेगा। अमेरिका पहले से ही चाईना के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर चुका हैं। युके, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, जापान ये सब देश भी दुःखी हो चुके हैं कोरोना वायरस के चक्कर में जिसकी उत्पति चाईना के वुहान शहर से हूई । वुहान से पुरी दुनिया में कोरोना फैला है। चाईना का अगर आर्थिक रुप से सभी देश बहिष्कार करते है तो चाईना भुखमरी के कगार पर आ जायेगा। आज अंदर के मामलों को शांत करने के लिए सी झीपिंग ने सेना से ये घटिया हरकत करवाई। आज हम पूर्व सैनिक मिल करके शहीद कल्याण फाउंडेशन की तरफ से चाईनीज एम्बेसी में गये थे ज्ञापन देने के लिए जिसमें कर्नल महावीर यादव, कर्नल रौशन लाल, मेजर एस एन यादव, वारंट आफिसर शीश राम यादव, कैप्टन राजेन्द्र यादव, अनिल मित्तर, नेकी राम, रोबिन, दिलीप कुमार के अलावा काफी संख्या में लोग मौजुद रहे ये सब वहां पर जाकर आज चाईनिज एम्बेसी में ज्ञापन दिया है। चाइनिज एम्बेसी में जब हम गये तो हमें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और हमें मंदीर मार्ग थाने में ले जाकर काफी देर तक बंद कर दिया गया, बाद में हमें छोड़ दिया गया। काफी हमने आग्रह किया लेकिन हमने ईमेल के जरीये प्रोटेस्ट नोट्स भेज दिया है चाइनिज एम्बेसी को और वो आगे अपने राष्ट्रपति को भेंजेंगे।__--(पूर्व मेजर डॉ टीसी राव : जाटूसाना : रेवाड़ी)
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : राष्ट्रीय शहीद कल्याण फाउंडेशन की तरफ से चाइनिज एम्बेसी को ज्ञापन सौंपा
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें