Rewari News : रेवाड़ी का सैक्टर-चार कंटेनमेंट जोन से मुक्त हुआ : जिलाधीश


ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने सिविल सर्जन रेवाड़ी की रिपोर्ट के आधार पर रेवाड़ी के सैक्टर-चार को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सैक्टर-चार रेवाड़ी में तीन कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर गत 8 मई को सैक्टर-चार को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इसके उपरांत कांटैक्ट हिस्ट्री के आधार पर 74 व्यक्तियों का कोरोना टैस्ट किया गया था तथा सबकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी। इसके अलावा सैक्टर-चार में डोर टू डोर सर्वे भी किया गया था तथा आईएलआई और एसएआरआई का कोई मरीज नहीं पाया गया था। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के कंटेनमेंट प्लान में दिए गए प्रावधानों व सिविल सर्जन रेवाड़ी की रिपोर्ट के आधार पर पायलेट चौक से पब्लिक हेल्थ-मार्स अस्पताल, मार्स अस्पताल से महावीर सैनी घर, कमला नगर, पक्का नाला के साथ कोनसीवास रोड, कोनसीवास रोड़ से पोसवाल चौक, पोसवाल चौक से पायलेट चौक तक को कंटेनमेंट जोन से डीनोटिफाई करने के आदेश जारी किए हैं।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें