Rewari News : NLSA ने रिलीज की हैंडबुक ऑफ फॉर्मेट्स-एनश्योरिंग इफेक्टिव लीगल सर्विसिज

NLSA के कार्यकारी चेयरमैन व सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एनवी रमन।
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यकारी चेयरमैन व सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एनवी रमन ने वेबीनार के माध्यम से नाल्सा हैंडबुक ऑफ फॉर्मेट्स-एनश्योरिंग इफेक्टिव लीगल सर्विसिज रिलीज की। यह हैंडबुक गरीब व कमजोर तबके तक विधिक सेवाओं को प्रभावी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं सीजेएम कीर्ति जैन ने बताया कि हैंडबुक के रिलीज अवसर पर जस्टिस एनवी रमन ने कोरोना वायरस व लॉकडाउन की स्थिति पर चर्चा करते हुए इससे हो रहे नुकसान, प्रवासी श्रमिकों के रोजगार को हो रहे नुकसान, उनके पलायन, मृत्यु की घटनाओं तथा इसके मनोवैज्ञानिक व घरेलू हिंसा के पहलुओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लॉकडाउन में महिलाओं पर बढ़ते काम के बोझ, बच्चों के स्कूल न जाने की स्थिति पर भी चर्चा की। जस्टिस एनवी रमन ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आमजन की जागरूकता के लिए भी सराहनीय गतिविधियां की हैं। लॉकडाउन के दौरान घरों में बच्चों व महिलाओं के साथ होने वाली हिंसक घटनाओं पर संज्ञान लिया जाना जरूरी है। इसके लिए स्थापित किए गए वन स्टॉप सेंटर को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की आवश्यकता है। महिलाओं को महिला अधिवक्ताओं के माध्यम से टेलीसर्विसिज के माध्यम से कानूनी सहायता दी जानी आवश्यक है। उन्होंने कारागारों में बढ़ती बंदियों की संख्या को कम करने के लिए विधिक सेवाएं प्राधिकरण की भूमिका पर भी बल दिया। उन्होंने न्यायालयों में विचाराधीन मामलों, इनमें संलिप्त बंदियों आदि के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस संबंध में प्राधिकरण द्वारा भी महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल लीगल हेल्पलाइन नंबर 15100 को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हमें कोरोना जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा और संकट का यह समय भी धीरे-धीरे गुजर जाएगा।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें