![]() |
सहारनवास गाँव स्थित कॉलेज में पौधारोपण करते पूर्व मंत्री. |
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाडी : पर्यावरण को स्वस्थ व हरा भरा रखने के लिए एचडीएफसी बैंक की तरफ से पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान में हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपने हाथों से श्रीमती शांति देवी लॉ कॉलेज, कॉलेज ऑफ नर्सिंग व एमबीए कॉलेज में पौधारोपण किया। कैप्टन यादव ने पौधारोपण की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि वृक्ष कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। पेड न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। वाहनों और औद्योगिक फैक्ट्रियों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि पेड पर्यावरण को शांत रखते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं साथ ही पक्षी पेड़ों पर घोंसलों का निर्माण करते हैं जिससे उन्हें आश्रय मिलता है। वृक्ष वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हानिकारक गैसों को न केवल अवशोषित करते हैं बल्कि जल प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में बैंक के मनीश जोषी, अंकित पांडे, महेश, राधेश्याम ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का आहावान किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें