Rewari News : आयुष मन्दिरम संस्था ने निःशुल्क बांटे मास्क, कहा-योग करो स्वस्थ रहो यही स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

कसौला चौक पर राजस्थानी प्रवासी श्रमिकों को मास्क बांटते संस्था के सदस्य।

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : शनिवार को आयुष मंदिरम योग एवं नेचुरोपैथी संस्था द्वारा कसोला चौक स्थित झुग्गी- झोपड़ी में रहने वाले राजस्थानी प्रवासी श्रमिकों को हाथ से बने कपड़े के मास्क वितरित किए गए। संस्था के योगाचार्य शिवराज छाबड़ी योगाचार्य पंकज छाबड़ी व योगाचार्य कपिल छाबड़ी ने बताया कि हमारी संस्था नेचुरोपैथी पर कार्य करती हैं। हम लोगों को योग व प्राणायाम सिखा कर उन्हें निरोग रहने का मंत्र देते हैं। आज हमारी संस्था के योगगुरु डॉक्टर जयप्रकाश भारद्वाज के दिशा निर्देश पर कपड़े के मास्क का वितरण कसोला चौक से शुरू किया गया। संस्था 3 दिनों तक 500 के आसपास निःशुल्क मास्क बांटने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा एक आयुर्वेद तेल भी बनाया जा रहा है, जिसकी दो बूंद नाक में डालने से कई असाध्य बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। इंसान भले ही कितनी एलोपैथिक दवाइयां खा ले मगर योगा, आयुर्वेद व नेचुरोपैथी ही विभिन्न रोगों को जड़ से खत्म करने की सबसे बड़ी दवा है। आज के भागम-भाग युग में प्राणायाम अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग करो, स्वस्थ रहो, योग से कोरोना से लड़ने की शक्ति मिलती है व व्यक्ति का मानसिक विकास भी होता है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें