Rewari News : रेवाड़ी के धारूहेड़ा स्थित मालपुरा में पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर गांव मालपुरा में पौधारोपण करते एडवोकेट सूरज पाल।  

ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : विश्व पर्यावरण दिवस पर एडवोकेट एवम समाजसेवी सूरज पाल द्वारा गांव मालपुरा के साथ कई जगह पौधा रोपण किया गया। एडवोकेट सूरज पाल का मानना है कि आज के युग मे हम जितने पेड़ पौधे लगा सकते हैं, हमें उतने अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। हमारे समाज के हर व्यक्ति को अपने आसपास पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधे लगाने चाहिए। जितना स्वच्छ पर्यावरण होगा उतना ही हमारा देश का हर नागरिक स्वस्थ होगा तभी देश उन्नन्ति करेगा। उन्होंने बताया कि हमारा पर्यावरण दुषित होता जा रहा है इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इनका नारा है कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ भारत। आओ हम सब मिलकर अपने समाज व अपने देश को स्वस्थ बनाये। इस मौके पर उनके साथ दिनेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, मदन मोहन जोशी, दीपक खंडेलवाल, नीरज कुमार व कई लोग उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें