Rewari News : विधायक चिरंजीव राव पहुंचे PTI अध्यापको के धरने पर, बोले कांग्रेस पार्टी इनके साथ खड़ी

रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव को ज्ञापन सौंपते पीटीआई अध्यापकगण । 
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाडी : हरियाणा में वर्ष 2010 में भर्ती हुए 1983 पीटीआई शिक्षकों की सेवाएं नियमित रखने के उद्देश्य से हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति ने रेवाडी विधायक चिरंजीव राव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीटीआई अध्यापकों ने कहा कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा चयन प्रक्रिया के लिए जो मापदंड अपनाए गए उसके अनुरूप ही भर्ती की गई थी। लेकिन अब 10 साल बाद भर्ती के रद्द होने से सभी पीटीआई के परिवार के ऊपर आर्थिक संकट के बादल छा गए हैं। अध्यापकों ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आया हुआ है लेकिन आज तक भाजपा सरकार मौन है जबकि 1983 पीटीआई की भर्ती के निरस्तीकरण के फैसले को तुरंत लागु कर दिया गया जोकि 1983 पीटीआई शिक्षकों के साथ अन्याय है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी पीटीआई अध्यापकों के साथ खड़ी है, इस मुद्दे को वे स्वयं भी विधानसभा में उठाएंगे। चिरंजीव राव ने कहा कि इन पीटीआई का 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है तथा बहुत सारे अध्यापकों की आयु 50 से 55 वर्ष की हो चुकी है। जिसके कारण अब वे किस अन्य सरकारी नौकरी के लिए निर्धारित आयु सीमा भी पार कर चुके हैं, इस आयु में इनको कोइ दूसरी नौकरी नही मिल पाएगी। इन पीटीआई में से लगभग 35 अध्यापकों का देहांत हो चुका है और कुछ पीटीआई असाध्य रोगों से ग्रस्त है, ऐसे में इनके परिवारों को पालन पोषण भी नही हो पायेगा। कुछ महिला अध्यापिकाएं अपने पति तक को खो चुकी हैं, यह नौकरी चली जाने के बाद वे अपने बच्चों की परवरिश कैसे कर पायेगी ? विधायक ने कहा कि आज कोविड-19 की विश्वव्यापी महामारी के चलते भारत में ही नही पूरे विश्व में रोजगार पर संकट छा गया है ऐसी परिस्थितियों में 10 वर्षों से कार्यरत इन अध्यापकों का रोजगार छिनना इनके लिए अत्याधिक पीडादायक है। एक तरफ कोरोना महामारी का भय तथा दूसरी तरफ रोजगार समाप्त होने के फैसले ने इन अध्यापकों को मानसिक तौर पर अत्यधिक प्रताडित कर दिया है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि इन सभी कर्मचारियों की लगभग 3 से 4 बार सभी तरह की कागजात जांच पडताल भी हो चुकी है। इनमें से कोई भी दोषी नही पाया गया है इसलिए हरियाणा सरकार सभी पीटीआई अध्यापकों व सभी के परिवारों के प्रति सहानुभुति पूर्वक व मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी 1983 पीटीआई अध्यापकों की सेवा को पुन: बहाल कर उन्हें सेवा सुरक्षा प्रदान करें। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें