ग्राम
समाचार जामताड़ा:
विधायक
इरफान के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम से बांटे जा रहे हैं पत्रक के विरुद्ध दिए गए
बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने बताया की
विधायक इरफान अंसारी का मानसिक असंतुलन खो गया है, इसलिए अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं, श्री मंडल ने बताया की इरफान अंसारी के
द्वारा यह कहा जाना की पत्रक नहीं फंड चाहिए मैं विधायक को बताना चाहता हूं की इस
वैश्विक महामारी कोरोना काल में इस राज्य में जनहित में जो भी कार्य किया गया है, सिर्फ और सिर्फ केंद्र के माध्यम से ही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से ही लोगों के बीच में हर सेवाएं उपलब्ध
कराई गई है, आज
चाहे लाभुकों के बीच में खाद्यान्न उपलब्ध कराने की बात की जाए जो 4 माह तक का
फ्री में जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध कराया गया है । वह राज्य के अर्थ से नहीं
आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के माध्यम से ही उपलब्ध कराया गया प्रवासी मजदूरों के
बीच में जो खाद्यान्न उपलब्ध कराई गई है, वह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के
माध्यम से ही कराया गया । वैसे लाभुक जिनको राशन कार्ड उपलब्ध नहीं हुआ था, उनको भी अनाज उपलब्ध कराया गया है, वह भी केंद्र के माध्यम से ही कराया
गया बाहर से आए प्रवासी मजदूर भाई लोगों के बीच में भी विशेष राहत सामग्री के रूप
में चावल और दाल उपलब्ध कराया गया है वह भी केंद्र के माध्यम से ही कराया गया है ।
आज कोरोना महामारी से निपटने के लिए राज्य में जो प्रतिदिन व्यय हो रही है वह व्यय
राशि भी राज्य का नहीं बल्कि केंद्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने
राज्य को उपलब्ध कराया गया है और राज्य से प्रत्येक जिले में उपलब्ध कराया गया है
। लाभुकों के बीच में उज्जवला योजना के माध्यम से फ्री गैस सिलेंडर की बात करें, सिलेंडर रिफिलिंग की बात करें वह भी
केंद्र के माध्यम से ही किया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाते की बात करें उसमें भी जो
राशि उपलब्ध कराई गई है नरेंद्र भाई मोदी जी के माध्यम से ही उपलब्ध कराया गया है।
प्रधानमंत्री किसान योजना की बात करें उसमें किसानों के खाते में जो राशि उपलब्ध
कराई गई है वह भी केंद्र के माध्यम से ही कराया गया है, गरीब और असहाय के लिए जो विशेष राहत पैकेज
तैयार की गई है, वह भी केंद्र के माध्यम से आदरणीय मोदी जी ने ही उपलब्ध कराएं । यानी
संक्षेप में कह सकते हैं कि इस वैश्विक महामारी कोरोना मैं जो देश और राज्य में
संकट आई है उससे अगर निपटने के लिए कोई भी योजना जनहित में चला रहे हैं, तो वह सिर्फ और सिर्फ केंद्र के माध्यम
से ही आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा है, जहां तक राज्य में फंड की बात की जा
रही है तो इरफान जी को संज्ञान में लाने के लिए एक झलक उसे भी व्यक्त कर रहा हूं की केंद्र के माध्यम से
2020 अप्रैल माह का किस्त के रूप में सेंट्रल टैक्स एंड एक्साइज ड्यूटी का राशि 1525 पॉइंट 27
करोड़ वर्ष 2020 के लिए केंद्र के माध्यम से स्टेट डिजास्टर रिस्पांस मीटिंग ईशन
फंड के लिए 28 पॉइंट 40 करोड़ प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत लाभुकों के लिए
232. 57 crore प्रधानमंत्री
जन धन योजना के तहत 356. 16 crore नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम के तहत 64
पॉइंट 44 करोड़ कोविड-19 की रोकथाम के लिए 260 करो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के
तहत लगभग 500 करोड़ ईपीएफओ विथड्रावल 4. 88 करोड़ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
के तहत 1 लाख 38000 मीट्रिक टन खाद्यान्न प्रथा रिलीफ फूड पैकेट डिस्ट्रीब्यूशन के
लिए 9.38 लाख बाहर से आए प्रवासी मजदूर भाइयों के लिए 2 महीने का चावल 26370 पॉइंट
62 मीट्रिक टन चावल एवं एक 1152 मीट्रिक टन चना दाल उपलब्ध कराने के साथ-साथ
वर्तमान में पिछले विगत 1 सप्ताह पहले लगभग 40 हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने
नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड को उपलब्ध कराने का काम किया है। ऐसे और
बहुत राशि केंद्र के माध्यम से स्टेट को दी गई है और इरफान अंसारी जी कहते हैं फंड
ही नहीं मिला है, यह आंकड़ा केंद्र के फंड का एक झलक उनको अवलोकन के लिए दिया जा रहा
है, अगर
राज्य के माध्यम से जनहित में कोई राशि जिला वार उपलब्ध कराई गई है तो इरफान
अंसारी सार्वजनिक करें, मैं पूरे दावे के साथ कह सकता हूं राज्य के माध्यम से कोई राशि
उपलब्ध नहीं है और इरफान जी को यह भी बताना चाहता हूं की सारी राशि जो आप बात कर
रहे हैं पत्र नहीं नेट के माध्यम से उपलब्ध होना चाहिए तो सभी राशि ऑनलाइन के
माध्यम से ही राज्य को भी और लाभुकों के खाते में भी केंद्र के माध्यम से
स्थानांतरित की गई है कोई पत्र के माध्यम से नहीं आया पत्र के माध्यम से यूपीए के
सरकार में केंद्र से एक रुपैया चलता था और लाभुक के बीच जाते-जाते 25 पैसा भी नहीं
मिलता था, वर्तमान
नरेंद्र मोदी जी की सरकार सभी ऑनलाइन पद्धति से सत प्रतिशत लाभुक के खाते में
उपलब्ध कराती है बीच में कोई भी बिचोलिया नहीं है क्योंकि मोदी जी डिजिटल इंडिया
की बात करते हैं, जहां तक पत्रक की बात है तो प्रधानमंत्री जी ने दूसरे टर्म के प्रथम
वर्ष में जो ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जनहित में बड़े बड़े फैसले लेकर कार्य किए
उसका इस पत्र के माध्यम से जनता के बीच में हिसाब किताब देने के लिए जनता के चरणों
में यह पत्रक समर्पित है ।आखिर इरफान जी की बात समझ में आ रही है की इनको लग रहा
है की जम्मू कश्मीर में धारा 370 एवं 35a कैसे खत्म हो गया, मोदी जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर
बनवाने का रास्ता कैसे प्रशस्त कर दिया, मुस्लिम बहने काली कलंक तीन तलाक जैसे
जंजीर में बंधी हुई थी ऐसे काला कानुन तीन तलाक कानून को खत्म कर मुस्लिम बहनों को
आजाद कैसे कर दिया, निश्चित रूप से यह सभी ऐतिहासिक और बड़ा फैसला है जिससे इरफान का
हिर्दय में चूभ रहा है चलिए जलने से कोई फायदा नहीं मोदी जी के नेतृत्व में और
बड़े-बड़े ऐतिहासिक निर्णय होने हैं, जो होता रहेगा।
अरविंद
ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें