Pathargama News: जप्त ट्रेक्टर और मोटरसाइकिल मालिक पर अंचलाधिकारी ने कराई मामला दर्ज



ग्राम समाचार,पथरगामाः- मंगलवार की रात्रि थाना कांड संख्या 108/20 भादवी की धारा 332/333/379/461/ 307/34 और एमएमडीआर एक्ट की धारा 4 एवं 21 तथा झारखंड (प्रिवेंशन ऑफ ईलीगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज) रूल्स 1957 के नियम 4 एवं 21 और 177/194/195 के तहत जप्त एक बिना नंबर का ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 पी 5875 तथा जे एच-17 ई 4562 और उसके मालिक श्यामानंद भगत,विजय कुमार मंडल,गोपाल यादव एवं उनके अन्य सहयोगियों पर सरकारी कर्मी के साथ जान मारने की नीयत से मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को ले भागने का मामला दर्ज कराया है।मालूम हो कि रजौन बाजार के समीप कोरका घाट मोड़ के पास बनाए गए चेक नाका पर प्रतिनियुक्त चौकीदार आशीष माझी को उपरोक्त दबंग बालू माफियाओं ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से मारपीट कर अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर छुड़ाकर लिया गया था।अंचलाधिकारी के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार मंगलवार की रात्रि उक्त चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक अनिल मरांडी और चौकीदारों के द्वारा चार ट्रैक्टर को जप्त किया गया था।उन लोगों ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को दी।जब तक दोनों पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तब तक उपरोक्त बालू माफियाओं ने चौकीदार आशीष माझी के साथ मारपीट कर तीन ट्रैक्टर भागने में सफल रहे। आशीष मांझी को बचाने आए चौकीदार कपिल ततवा,राधे महतो,प्रमोद मांझी, और जगदेव मांझी के साथ भी मारपीट की गई थी।उसी अफरातफरी के बीच भागने के दौरान बालू माफियाओं का दो मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छूट गया था। कांड के अनुसंधानकर्ता थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
 --: अमन राज,पथरगामा :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें