Mihijam News (Jamtara) होमियोपैथी मेडिकल टीम ने पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणों के बिच आर्सेनिक एल्बम-30 का वितरण किया


          फोटो- आर्सेनिक एल्बम-30 का निशुल्क वितरण करते मेडिकल टीम।

ग्राम समाचार मिहिजाम:
होमियोपैथी मेडिकल एंड हॉस्पिटल ऑफ मिहिजाम टीम के द्वारा गुरुवार को कुशबेदिया पंचायत भवन में पंचायत सदस्य एवं ग्रामीणों के बिच आर्सेनिक एल्बम-30 का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ एन के यादव, डॉक्टर बी एन सहाय रंजन, डॉक्टर तापस सरकार, जूनियर डॉक्टर अभिजीत मेघमाला, जूनियर डॉक्टर संगीता कुमारी, जूनियर डॉक्टर मनोज कुमार महतो, मुखिया सोनाली मुर्मू, दिलीप हेंब्रम, माला गोराई सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
         फोटो- वितरण कार्य के दौरान उपस्थित लोगो का थर्मल जांच करते डॉक्टर

इस अवसर पर डॉ तापोश सरकार ने ग्रामीणों को मास्क उपयोग व शारीरिक दूरी पालन हेतु जरूरी निर्देश साझा किया। वहीं ग्रामीणों व उपस्थित पंचायत सदस्यों का थर्मल जांच भी किया गया जिसमें सभी के टेंपरेचर नॉरमल रहा। डॉ एन के यादव ने बताया की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देश दिया गया है कि पूरे जिले भर में यह औषधि निःशुल्क वितरण किया जाए।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा


Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें