मंगलवार को बंद प्रखंड आपूर्ति कार्यालय |
ग्राम समाचार, पथरगामाः- जी हां यहां चर्चा हो रही है प्रखंड सह अंचल मुख्यालय स्थित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय की यहां प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के फाटक पर ही कार्यालय खोले जाने का दिवस क्रमशः मंगलवार और शुक्रवार लिखा हुआ पर्ची चिपकाया गया है। शुक्रवार की चर्चा करना तो यहां बेमानी होगी क्योंकि आज प्रखंड दिवस मंगलवार है। वर्षों से चली आ रही सरकारी नियमानुसार कम से कम सप्ताह में 1 दिन प्रखंड दिवस मंगलवार के दिन तमाम कार्यालयों में सभी कर्मी मौजूद रहकर जनता का कार्य देखेंगे परंतु ऐसा होता यहां प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में नहीं दिख रहा है।पिछले माह भर से कार्यालय में ताला चिपका पड़ा है।प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशुतोष अम्बष्ट के मोबाइल पर इस आशय की जानकारी के लिए संपर्क किया जाने लगा तो उनका मोबाइल में नेटवर्क कवरेज एरिया से बाहर का रट लगाना शुरू कर दिया।इधर प्रखंड विकास पदाधिकारी का मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था।हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी छुट्टी में गए हुए हैं।हालांकि कुछ दिन पहले आपूर्ति पदाधिकारी ने दूरभाष पर बताया था कि वे अभी डिप्टेशन में हैं।जब तक वह इसकी जानकारी देते हैं कि वे डिप्टेशन में कब तक रहेंगे और डिप्टेशन कहां हुआ है तब तक उनका मोबाइल कवरेज क्षेत्र से बाहर बताने लगा।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नहीं रहने से लोगों का राशन कार्ड तो नहीं ही बन रहा है साथ ही आपूर्ति से संबंधित कोई कार्य भी नहीं हो रहा है।किसी भी किस्म की शिकायत दर्ज कराने यह सूचना पाने के लिए लोग उनके कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं|
अगर विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो प्रखंड आपूर्ति कार्यालय बिचौलियों के हाथों की कठपुतली बन गई है।सारा मामला लेनदेन के आधार पर चल रहा है।बिचौलिए चाहेंगे तो कार्य होगा और अगर वह नहीं चाहेंगे तो कार्य आपका नहीं होगा।यहां पर कई ऐसे मामले हैं यह समय 2 साल पूर्व किया गया ऑनलाइन राशन कार्ड अभी तक नहीं मिल पाया है।सरकार में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन किए लोगों के लिए भी राशन मुहैया कराई है परंतु पत्थर गामा के डीलर संजय भगत के जन वितरण प्रणाली के दुकान में ऐसे कई लोगों के मामले दिख जाएंगे जिसमें उन्होंने राशन का वितरण किया ही नहीं है।आम जनता शिकायत करें भी तो किससे क्योंकि प्रखंड विकास पदाधिकारी यहां नहीं है और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा है।
-: अमन राज, पथरगामा :-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें