Pakur News: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बकरी चराने गई वृद्ध महिला बुरी तरह घायल हुई।

ग्राम समाचार, पाकुड़।ब्यूरो रिपोर्ट:- अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बकरी चराने गई वृद्ध महिला बुरी तरह से घायल।घायल महिला को परिजनों द्वारा एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी लाया गया।जहां उपस्थित चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रेम कुमार मरांडी ने घायल महिला का ईलाज कर दुमका सदर रेफर किया।प्रभारी प्रेम कुमार मरांडी ने बताया कि घायल महिला का दाहिना पैर टूट गया है।एवं सिर में चोट आई है।  प्राप्तजानकारी के अनुसार घायल महिला दुलड़ टुडू उम्र 60 पति चुड़का हेम्ब्रम पंचायत आलूबेड़ा कठालडीह की निवासी है।वह अहले सुबह अपने बकरी सब को लेकर खेत की तरफ चराने के लिए गई हुई थी।अचानक बारिश होने के कारण वृद्ध महिला बारिश से बचने के लिए कठालडीह में कॉल माईन्स का बनाया हुआ लगभग दस साल पुराना घर में घुस गई।अचानक उसी समय वह घर धस गया।और वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला के पुत्र महादेव हेम्ब्रम ने बताया कि वह घर ढलाई वाला था। और छत के ऊपर जल का अधिक जमाव होने के कारण वह घर गिर गया है।जिससे महिला घायल हुई।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें