Pakur News: पाकुड़ उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक समेत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने हाटपाड़ा स्थित बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर किया पुष्प अर्पित

ग्राम समाचार, पाकुड़। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल समेत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने  हाटपाड़ा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का नमन कर  पुष्प अर्पित किया। मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वराज के लिए आंदोलन किया था। अपने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता के लिए ही उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया। वे सिर्फ आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि सबों के सर्वमान्य अगुवा थे। मौके पर पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल ने कहा कि आदिवासी समाज में नवचेतना के सूत्रधार झारखंड के वीर योद्धा,धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलकर हम सब शिक्षित एवं विकसित बनेंगे।उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलें एवं राज्य के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त रामनिवास यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार गौतम, पाकुड़ अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी, कार्यपालक पदाधिकारी गंगाराम ठाकुर एवं  अन्य उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें