ग्राम समाचार,पाकुड़। पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में व्यक्तिगत संपर्क अभियान के तहत जन जन संपर्क के माध्यम से कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया।भारत के यस्वशी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष सफलतापूर्वक रहा।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा के द्वारा बूथ नंबर 418,425,426,427 सिद्धार्थनगर,कैलाशनगर,बागतीपाड़ा मोदीनगर,सिंधीपाड़ा में व्यक्तिगत संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार 2.0 का पहला साल उपलब्धियों का पर्ची वितरण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया।मौके पर भाजपा नेता हिसाबी राय,सुनील सिंह चंद्रवंशी,सुशील साहा,रंजीत राम,पिंटू मंडल,दिलीप कुमार राम इत्यादि उपस्थित थे।
व्यक्तिगत संपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत आम जनों से संपर्क के क्रम में श्रीमती साहा ने कहा कि मोदी सरकार 2.0 का पहला बस बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा।प्रभावशाली इसलिए कि जनादेश,शासन की गति,सरकारी योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच,मजबूत बुनियादी ढांचा तथा दशकों से लटके हुए मुद्दों के समाधान को उच्च प्राथमिकता दी गई।चुनौतीपूर्ण इसलिए कोविड-19 और अम्फान चक्रवात ने जो अभूतपूर्व संकट खड़े किए,उससे दु:ख और विपदा तो आई ही साथ ही भारी नुकसान हुआ।लेकिन आज देश में एक निर्णय लेने वाली उत्तरदाई सरकार है,जो देश वासियों के लिए फिक्रमंद है,साथ ही उसके पास दृष्टि और दूरदर्शिता है,जो चुनौतीपूर्ण समय से देश को बाहर निकालने का सामर्थ्य रखती है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के सुरक्षा कवच और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना के बाद भारत निश्चित ही इस कठिन समय से बाहर आ जाएगा।साथ ही,देश ने सहकारी संघवाद के बेहतरीन उदाहरण को क्रियान्वित होते हुए भी देखा है,लेकिन अब हमें बगैर चुके प्रत्येक नागरिकों को,उसके द्वारा इस कठिन स्थिति को समझने और सर्वोत्तम आचरण उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए धन्यवाद देना है।आने वाले दिनों में प्रदेश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर और आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के सरकार में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए,जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया।नागरिकता(संशोधन)अधिनियम 2019 इसमें शरणार्थियों को नागरिक बनाने का प्रावधान किया गया।राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।तीन तलाक कें संबंध में मोदी सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा पर बड़ा कानून मुस्लिम महिला(विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक 2019 बनाकर मुस्लिम महिलाओं का सशक्तीकरण किया। करतारपुर गलियारा राष्ट्र को समर्पित किया गया।पाकिस्तान स्थित गुरद्वारा करतारपुर साहब जाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं का मार्ग प्रशस्त किया गया।ब्रु-रियांग समझौता-इस समझौते के तहत करीब 23 वर्षों से चल रही बड़ी मानव समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित हुआ और करीब 34 हज़ार व्यक्तियों को त्रिपुरा में बसाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।बोड़ो समझौता-ऐतिहासिक बोड़ो समझौता बोङो लोगों के लिए परिवर्तनकारी परिणाम साबित होगा।
ग्राम समाचार, बिक्की भगत पाकुड़

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें