Jamtara News उपायुक्त जामताड़ा गणेश कुमार के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव हेतु कर रहा है प्रचार प्रसार


ग्राम समाचार जामताड़ा:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से भी लोगों सतर्क रहने की अपील की जा रही है:-उपायुक्त जामताड़ा  गणेश कुमार

ध्वनि विस्तारक यंत्र से युक्त दो प्रचार वाहनों की सहायता से किया गया विभिन्न स्थलों पर प्रचार प्रसार

कोविड-19 की वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए एक तरह जामताड़ा जिले का स्वास्थ्य विभाग मरीजों के उपचार और पुलिस विभाग सुरक्षा में जुटा है, वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गांव, गली, टोला मुहल्ले में जिलेवासियों को जागरूक कर रहा है। प्रचार वाहनों से लोगों को लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने और सरकारी आदेशों के पालन करने के लिए अपील की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 10.06.2020 को जामताड़ा प्रखंड अन्तर्गत मिहिजाम, चेक पोस्ट, हिल रोड, केलाही, पियालसोला गोराई नाला, बोदमा, बेवा सहित जामताड़ा बाजार में लोगों को माईकिंग कर जागरूक  किया गया।
वहीं दूसरे प्रचार वाहन के द्वारा करमाटांड प्रखंड के विभिन्न गांवों यथा सीताकाटा, काशीटांड, काला झरिया के अलावे नारायणपुर के बाजार, पोस्ता सहित दर्जनों गांव में जागरूकता फैलाया गया। इस संदर्भ में  प्रभारी जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भूदोलिया ने बताया कि उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की आ़ॅडियो रिकाॅर्डिंग करवा कर दो प्रचार वाहनों (टेंपो) के माध्यम से  ध्वनि विस्तारक् यंत्र के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। प्रचार वाहनों के द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि जिले में लॉक डाउन के दौरान धारा 144 लगाई दी गई, लोगों से घरों में रहने, बिना वजह बाहर ना निकलने, वाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, टिक टाक, ट्विटर अादि सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से कोरोना को लेकर भ्रम ना फैलाएं, इनसे बचें। ऐसी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया हा रहा है। जामताड़ा जिला कोरोना कंट्रोल रूम नंबर 06433-222245, 1950 राज्यस्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष 181 आदि के बारे में आम जनों को अवगत कराया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रहा है कि जामताड़ा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में अप्रत्याशित रूप से पिछले दो दिनों में वृद्धि हुई है।इससे घबराने की बात नहीं है सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। घरों से बाहर निकलते समय या फिर बाजार में सामग्रियों के खरीदारी के समय यह सुनिश्चित करें की फेस मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग हो। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस मेनटेन करने,बिना वजह भीड़ भाड़ लगाने से बचने कि सलाह दी जा रही है।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा


Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें