ग्राम समाचार पाकुड़। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु देशव्यापी लॉक डाउन की इस अवधि के दौरान जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा सभी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य स्तर से शुरू किए गए मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत गरीब,असहाय,भूखे एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में पाकुड़ जिले में भी मुख्यमंत्री दीदी किचन की शुरुआत की गई है। जिले में मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन पूर्ण रूप से जेएसएलपीएस की सखी मंडल के महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य मे जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सभी तरह की संभव मदद दी जा रही है।पूरे जिले के 117 पंचायतों के 167 मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से शुक्रवार को 13,321 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
Home
Uncategories
Pakur News: मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें