Pakur News: पाकुड़ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिया जरूरी दिशा निर्देश :उपायुक्त
ग्राम समाचार, पाकुड़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले के सभी प्रखंडों में कार्य चल रहा है। सभी प्रखंडों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। सभी बीडीओ लक्ष्य के अनुरूप अपने कार्यों को गति दें। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहीं। वह शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। मौके पर उप विकास आयुक्त राम निवास यादव भी उपस्थित थे। वही उपायुक्त ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन करें। प्रतिदिन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें। जिन पंचायतों में लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं चल रहा या कोई कर्मी अपने दायित्वों के निष्पादन में लापरवाही बरत रहा है। तो उसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिले को अनुशंसा करें, उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।वही मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं मैं तेजी लाने को कहा। अपूर्ण योजनाओं को अविलंब पूरा करें। मानसून को लेकर योजनाबद्ध तैयारी करने को कहा। प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया कराएं। इससे पहले उन्हें जॉब कार्ड निर्गत करें। उन्होंने अब तक कितने प्रवासी मजदूरों को प्रखंड वार रोजगार मिला है इसकी भी समीक्षा की एवं जरूरी दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने लेह - लद्दाख, जम्मू कश्मीर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधीन सड़क निर्माण कार्य करने में इच्छुक प्रवासी श्रमिकों का आवेदन प्राप्त करें। उसकी सूची जिला को उपलब्ध कराएं। उनका डाटा बेस तैयार कर उन्हें वहां जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी उपायुक्त ने बताया कि श्रमिकों को जागरूक करें उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें रोजगार एवं मासिक पारिश्रमिक दी जाएगी। बैठक में सदर प्रखंड पाकुड़ बीडीओ संतोष प्रजापति, महेशपुर बीडीओ दिलीप कुमार, पाकुड़िया बीडीओ मिथिलेश कुमार, लिट्टीपाड़ा बीडीओ पंकज रवि, अमड़ापाड़ा बीडीओ निशा कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें