ग्राम समाचार, बौंसी, बांका।बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के भलुवाबादार गांव में गुरुवार रात्रि एक विवाहिता का गला दबाकर हत्या कर दी गई ।मामले में मृतक मंजू देवी (33)के पिता अर्जुन यादव के बयान पर पति मुकेश यादव ,ससुर घनश्याम यादव ,सास वार्ड सदस्या पार्वती देवी, भाई राकेश यादव, बहनोई सहित सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि विवाहिता के पति मुकेश यादव शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था ।हत्या के एक दिन पूर्व भी पति ने बुरी तरह से पत्नी मंजू देवी को पीटा था ।जिसके बाद मंजु की पिता और भाई आकर समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया था। लेकिन एक दिन बाद ही पति ,सास व ससुर सहित अन्य ने मिलकर विवाहिता मंजू की गला दबाकर हत्या कर दी।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। वहीं घटना के बाद पति,सास,ससूर समेत अन्य आरोपी फरार है।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है एवं विवाहिता की हत्या के एक आरोपी घनश्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

मदन कुमार झा,ग्राम समाचार, बौंसी

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें