Pakur News: पाकुड़िया थाना में चलाया गया वाहन जांच अभियान

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक   के निर्देशानुसार बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड के डाक बंगला चौक, सिद्धू कानू चौक  सहित अन्य जगहों पर  सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान  दो पहिया वाहन  चालकों  को हेलमेट पहनने ,मास्क लगाने एवं दो से ज्यादा वाहन में सवार नहीं होने को लेकर  भी जागरूकता अभियान चलाया। वहीं जांच के दौरान जिनके पास वाहन का कोई कागज नहीं मिला ,  ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला वैसे लोगों को  सख्त हिदायत दिया गया।  वही पाकुड़िया के सिद्धू कानू चौक परिसर में  एसआई अशोक प्रसाद यादव के नेतृत्व में वाहन जांच चलाया गया। जिसमें दो पहिया वाहन व  चार पहिया वाहनो  का पेपर , ड्राइविंग लाइसेंस आदि अन्य  कागजातों  की जांच की गई । एसआई अभिषेक राय ने कहा कि ड्राइविंग के दौरान हेलमेट और मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है इसको लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। 

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें