![]() |
| कोरोना वायरस लॉक डाउन के समय अपनी सेवाएं देते हुए रेड क्रॉस के वॉलंटियर्स। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : जिला रैडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने लॉकडाउन के दौरान कोरोना की रोकथाम के लिए किए प्रयासों में जिला प्रशासन का निस्वार्थ भाव से सहयोग करते हुए अपना भरपूर सहयोग किया। जिला रैडक्रास सोसायटी सचिव वाजिद अली ने बताया कि जिले में लगभग 750 स्वयं सेवकों ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैै। स्वयं सेवकों की टीम ने श्रमिकों को उनके गृह राज्य में भेजने, शैल्टर होम में काउंसलिंग, भोजन तैयार वितरित करने, आमजन को जागरूक करने सहित जिला प्रशासन की समय- समय पर जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने में मदद की। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर स्वयंसेवकों द्वारा क्षेत्र में सेवा भाव से खाद्य सामग्री वितरण सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किया, जिन्हें लॉकडाउन के दौरान राशन की आवश्यकता होती थी, और उनके द्वारा साप्ताहिक राशन भी वितरण करवाया गया था। रैडक्रास वॉलिनटियर्स ने बिना किसी छुट्टी व नि:स्वार्थ भाव के साथ लॉकडाउन की अवधि में अपनी पहचान के मुताबिक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। स्वयं सेवकों ने प्रशासन के साथ मिलकर जिला में भोजन वितरण कार्य में अहम योगदान दिया ।
इन कार्यो में रही अहम भूमिका : सचिव वाजिल अली ने बताया कि जिले में कार्य कर रहे 750 रैडक्रास वालंटियर में से 460 वालंटियर ने जिले में कार्य कर रही आशा वर्कर्स के साथ घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कार्य में सहयोग किया, 128 वालंटियर ने खाना पैकिंग एवं वितरण कार्य में जुटे रहे, 50 वालंटियर द्वारा सोशल डिस्टेसिंग, हैंडवास व सेनेटाइजिंग के बारे में लोगो को जागरूक किया जा रहा है। 33 वालंटियर द्वारा रेल व बस में भेजे जा रहे प्रवासी श्रमिकों व अन्य लोगों को मास्क वितरण कार्य, 11 वालंटियर द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हैंड सेनेटाइजिं कार्य, 10 वालंटियर वेयरहाउस में समान रखने व जरूरत के अनुसार भेजने के कार्य ,10 वालंटियर ब्लड डोनेशन कैम्प के आयोजन तथा 48 वालंटियर बहुउद्देशीय कार्यो में अपना योगदान दिया
उन्होंने कहा कि ज्यादातर वालंटियर युवा हैं और लॉकडाउन के दौरान इन्होंने निस्वार्थ भाव से अपना सामाजिक दायित्व निभाया और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव अर्जित किया । उन्होंने कहा कि उपायुक्त यशेन्द्र सिंह , एडीसी राहुल हुड्ïडा, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम कोसली कुशल कटारिया , एसडीएम बावल रविंद्र कुमार, सीटीएम संजीव कुमार, सीईओ जिला परिषद उदय सिंह देशवाल ने लॉकडाउन के दौरान वालंटियर का निरंतर मनोबल बढ़ाया । उन्होंने कहा कि सतीश मस्तान और रमेश वशिष्ठï जैसे वरिष्ठï साथियों ने वालंटियर को प्रोत्साहित किया। सचिव ने कहा कि वालंटियर अभी भी तैयार हैं और जब भी प्रशासन को कहीं पर भी जरूरत होगी वालंटियर एक कॉल पर हाजिर होंगे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें