ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बाबुझूटी मौजा में ग्रैंडस माइनिंग द्वारा चल रहे सड़क निर्माण कार्य स्थल में निर्माण कार्य का विरोध कर रहे कुछ लोगों के अचानक किये गये हमले से पाकुड़िया थाना प्रभारी मदन कुमार व चौकीदार रघु कुमार घायल हो गये । जिनका प्राथमिक इलाज पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं चिकित्सा प्रभारी डॉ नवल कुमार की उपस्थिति में कर उनके बेहतर चिकित्सा हेतु उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी के माथे पर गंभीर जख्म है। जिनमे कई टांके लगाये गये हैं।साथ ही चौकीदार के सर में भी गंभीर जख्म हैं , जिनका प्राथमिक ईलाज कर उन्हें बेहतर चिकित्सा हेतु रेफर किया गया है । इधर इस बाबत बी ड़ी ओ सह अंचलाधिकारी मिथिलेश कु चौधरी ने बताया कि ग्रैंडस माइनिंग के द्वारा सड़क निर्माण का कार्य करवाया जा रहा था । जहां दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी श्री कुमार के साथ साथ अंचल निरीक्षक सुभाष कु यादव और थाना प्रभारी मदन कुमार मौजूद थे । इस दौरान कुछ महिलाएँ हो हल्ला कर रही थी । इसी समय कुछ लोगों के अचानक हमले में थाना प्रभारी मदन कुमार व चौकीदार रघु कुमार को चोट लगी है । वहीं दंडाधिकारी सह अंचल निरीक्षक सुभाष कु यादव ने बताया कि ग्रैंडस माइनिंग कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा था । जिसमे एक प्लॉट में विवाद था । जिसके निपटारे हेतु एक सप्ताह पूर्व भी दंडाधिकारी अंचल निरीक्षक , थाना प्रभारी व कर्मचारी बाबुझूटी गये थे । सी आई ने बताया कि उस प्लॉट के दो भागीदार थे जिनसे बातचीत चल ही रही थी। आज जब दंडाधिकारी के रूप में वहां अंचलाधिकारी , अंचल निरीक्षक , थाना प्रभारी , कर्मचारी सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे । जहाँ विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया ही जा रहा था । इसी दौरान कुछ लोगों ने थाना प्रभारी और चौकीदार पर अचानक हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गये । इधर घटना की खबर सुनकर एसडीपीओ शशि प्रकाश ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना ।
ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें