Pakur News: सीमा सड़क संगठन के अधीन सड़क निर्माण कार्य के इच्छुक कामगार अपने-अपने प्रखंड कार्यालय से करें सम्पर्क



    संवाददाता को संबोधित करते उपायुक्त कुलदीप चौधरी 


ग्राम समाचार पाकुड़, ब्यूरो रिपोर्ट:- शुक्रवार को अपने कार्यालय में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन कर जानकारी दी की लेह लद्दाख,जम्मू - कश्मीर में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधीन सड़क निर्माण कार्य में काम करने के इच्छुक कामगार (श्रमिक) अपने-अपने प्रखंड कार्यालय से संपर्क करें। उनका निबंधन कर उन्हें दुमका से रवाना होने वाली विशेष ट्रेन तक पहुंचने में जिला प्रशासन पाकुड़ सहयोग करेगी।
उपायुक्त ने बतायाा कि सभी कामगारों को योग्यतानुसार मासिक पारिश्रमिक सीधे उनके खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। यह कार्य अगले छह माह के लिए होगा।
उपायुक्त ने बताया कि अनस्किलड कामगारों को 15,900 - 18,600 रुपए, मेट कामगारों के लिए 18,500 - 21,100 रुपए, सेमी स्किल्ड कामगारों 17,500 - 20,500 एवं स्किलड कामगारों को 23,000 - 26,000 मासिक पारिश्रमिक मिलेगा|
उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि स्वेच्छा से कामगारों को बीआरओ के साथ जाना है। जाने वाले सभी श्रमिकों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। श्रम विभाग द्वारा निबंधन कराया जाएगा। कामगारों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। प्रथम चरण में जिले से कुल 72 कामगारों को भेजा जा रहा है।
स्वेच्छा से काम करने के लिए जाने वाले कामगारों को जिला प्रशासन पाकुड़ द्वारा बीआरओ के विशेष ट्रेन से रवाना के लिए दुमका स्टेशन तक छोड़ा जाएगा। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुमार गौतम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार,सोशल मीडिया एवं प्रचार पदाधिकारी पवन कुमार समेत विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे|
 -: आर. के. पाण्डेय, पाकुड़ :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें