Bhagalpur News:राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाकर 400 परिवारों के बीच बांटा गया प्रधानमंत्री का पत्र

ग्राम समाचार, भागलपुर।  राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधान सभा अर्जित शाश्वत चौबे ने शुक्रवार को भागलपुर विधानसभा के चारों मंडलों में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र दिया। केंद्र की मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री द्वारा उल्लेखनीय कार्यों को जन-जन तक ले जाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। विजयमित्रा मंडल के बूढ़ानाथ क्षेत्र, ईश्वर नगर मंडल में अलीगंज बाजार, तिलकामांझी मंडल के विभिन्न मोहल्लों एवं चम्पानगर मंडल के मनसकामना मंदिर क्षेत्र में घर-घर जाकर संपर्क किया गया और पत्रक वितरण किया गया। अर्जित ने आज  भागलपुर के चारों मंडलों के विभिन्न सेवा बस्तियों और लगभग 400 परिवारों में संपर्क कर पत्रक वितरण किया। विशेष रूप से युवा मोर्चा के चारों मंडल के अध्यक्षों ने युवाओं की टीम बनाकर जनसंपर्क में सहयोग किया। अर्जित ने बताया कि भागलपुर विधानसभा में 1 लाख घरों तक प्रधानमंत्री मोदी का पत्र पहुंचाने का लक्ष्य है। जनसंपर्क अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए भागलपुर विधानसभा के सभी मंडलों के शक्तिकेन्द्रों पर बूथ स्तर सप्तऋषि टोला का निर्माण कर 2-2 कार्यकर्ताओं का टीम बनाया गया है जो 14 जून से केंद्र सरकार के उपलब्धि का पत्रक एवं प्रधानमंत्री का पत्र बांटेंगे। अर्जित के साथ जनसंपर्क में ईश्वर नगर के कुंदन दुबे के साथ दर्जनों दिव्यांगजनों ने भी अभियान में भाग लिया। अर्जित के साथ जनसंपर्क अभियान में भागलपुर के विजयमित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाया, तिलकामांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने तिलकामांझी के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष शशि मोदी ने अलीगंज चौक पर सभी व्यवसायियों के समक्ष अभियान चलाया एवं मंडल अध्यक्ष गौरव दास ने मनसकामना चौक एवं सुभाष चौक पर सम्पर्क अभियान चलाया। अर्जित के साथ कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, पंकज सिंह, शशि मोदी, गौरव दास, भाजपा नेता देवकुमार पांडे, अभय घोष सोनू, नरेश चंद्र मिश्र, नभय चौधरी, निरंजन साह, राजीव मुन्ना, अनूप लाल साह, सज्जन साह, घनश्याम पाल, अमरदीप साह, संजय भट्ट, अरुण भगत, चन्दन पांडे, संजय भगत, आशीष पांडे, बब्बन मिश्रा, चन्दन ठाकुर, सिद्धार्थ साह, मुकेश सिंह, मनीष दास, मोहित सिंह, हेमंत कुमार, संगीता सिन्हा, श्रेष्ठा गांधी, रीता गुप्ता, संजय भगत, पूनम शर्मा, बादल तिवारी, बब्बन मिश्रा, प्रमुख रूप से थे। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें