Pakur News: पाकुड़िया बीडीओ ने किया टिड्डी दल से बचाव हेतु आवश्यक बैठक दिया जरूरी दिशा निर्देश

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी  मिथिलेश कुमार चौधरी के अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय टिड्डी नियंत्रण कार्य दल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे संभावित टिड्डी दल के आक्रमण से सुरक्षा हेतु पारंपरिक उपायों धुँआ, ढोल नगाड़े, बर्तन पीटकर टिड्डीदल को भगाने का कार्य करवाने हेतु ग्राम स्तर में कृषक मित्रो के माध्यम से ग्राम स्तरीय टिड्डी नियंत्रण दल करने का निर्देश दिया गया। टिड्डी दल में सावधानीपूर्वक कीटनाशी का छिड़काव करने हेतु  ATM, BTM तथा कृषक मित्र के माध्यम से आम किसानों तक जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। इस कार्य हेतु प्रखंड में एक नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया, जिसमे प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक मो० आरफीन को प्रतिनियुक्त किया गया। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जनसेवक उपस्थित हुए।

ग्राम समाचार,विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें