Pakur News: प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में वेक्टर जनित नामक कीटनाशक का छिड़काव किया गया

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के जनजाति बहुल  चेंगाडांगा  व  बसंतपुर गांव में वेक्टर जनित  नामक  कीटनाशक का  छिड़काव घर के सभी कमरों , दरारों आदि में किया गया ।  इस दौरान  ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई । ताकि वेक्टर जनित रोग मलेरिया, कालाजार,डेंगू, चिकनगुनिया, फलेरिया एवं जापानी - इंसेफ्लाइट आदि घातक बीमारी से लोगों को मुक्त रखा जा सके। इस बाबत के टी एस संजय मुर्मू ने  बताया कि ग्रामीणों के घर घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है ।  ग्रामीणों को घर के आसपास साफ सुथरा रखने ,  पानी को टायर, टब, गड्ढे  आदि में जमने नहीं देने हेतु जागरूक किया जाता है। घर के आसपास पानी जमने पर मच्छर  प्रजनन करते हैं जिससे मच्छरों की तादात में बढ़ोतरी होती है ।  जिस कारण  कालाजार  मलेरिया ,डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया जैसी अन्य घातक बीमारी सक्रिय हो जाते हैं । इसी लिए आसपास साफ रखें और खुद के साथ-साथ अपने समाज को भी बीमारी से दूर और सुरक्षित रखें ।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें