Bhagalpur News: वर्चुअल "बिहार संवाद" कार्यक्रम में भाजयुमो के सैंकड़ों सदस्य हुए शामिल

ग्राम समाचार, भागलपुर। आज देश के गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा वर्चुअल "बिहार संवाद" कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया। जिसमें कई जगहों पर कई लोगों ने भाग लिया। नवगछिया जिला ममें जनसंवाद रैली को भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने युवा मोर्चा के साथियों के साथ सुना। भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने कहा कि भागलपुर जिले के प्रत्येक केंद्रों पर भाजयूमो कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में आम जनता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा अमित साह के सम्बोधन को सुना। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा की टोपी लगाए हुए थे और भाजपा का झंडा अपने हाथों में लिए हुए थे। वहां का दृश्य ऐसा लग रहा था,  मानो साक्षात् सामने रैली हो रही हो और अपने नेता संबोधित कर रहे हों।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें