Pakur News: महेशपुर सरकारी तलाब बनाने को लेकर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर पेड़ काटने का मामला ग्रमीणों ने सीओ को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर अंचल के मकदमपुर गांव स्थित सरकारी तालाब दाग संख्या (188) को अवैध तरीके से अतिक्रमण करते हुए पेड़ काट लेने का मामला उजागर हुआ है। उक्त मामले को लेकर मकदमपुर गांव के अबुल शेख, चितरंजन घोष, नूर मोहम्मद शेख, समीरूद्दीन शेख, जियाउर रहमान, अबू बक्कर शेख, अशराफुल हक, समसुद्दीन, अशरफ अली, इमामुल शेख, नूर सलाम शेख, निजामुद्दीन शेख, सेंटू शेख समेत दर्जनों लोगों ने बृहस्पतिवार को अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल को लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं। वही ग्रामीणों ने बताया कि मकदमपुर स्थित सरकारी तालाब जिसका दाग संख्या (188) में गांव के ही आतिबुल शेख, तफीजुल शेख एवं महेशपुर निवासी दीनानाथ भगत ने जबरन उक्त तलाब के पटाल को अतिक्रमण कर घेर लिया है। तालाब के पटाल को घेर लेने के कारण ग्रामीणों को एक टोला से दूसरे टोला आने जाने  में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण हटाने की बात करने पर आतिबुल शेख, तफीजुल शेख द्वारा ग्रामीणों को गाली-गलौज किया जाता है। तालाब को अतिक्रमण किए व्यक्तियों द्वारा ग्रामीणों को उक्त तालाब से पानी भी नहीं दिया जाता है। साथ ही उक्त लोगों द्वारा तालाब के पटाल में लगा दस पेड़ को काट दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आतिबुल शेख, तफीजुल शेख और दीनानाथ भगत के अत्याचार से ग्रामीण परेशान हैं। उक्त मामले को लेकर अंचलाधिकारी रितेश जायसवाल ने बताया कि इस घटना की जानकारी होते ही सीआई देवकांत सिंह के साथ उक्त गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की गई है। इस मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करवाया जाएगा।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें