Pakur News: महेशपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर के लोहे का चक्का (कैचुअल) पैर में गिरने से एक व्यक्ति घायल

ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर थाना अंतर्गत आस्कंधा पंचायत के साहेबनगर गांव में शनिवार को ट्रैक्टर के लोहे का चक्का (कैजुअल) पैर पर गिरने से बाया पैर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति साहेबनगर निवासी जेम्स मुर्मू (50) वर्ष है। उक्त घटना के बाद परिजनों ने घायल व्यक्ति को इलाज हेतु सीएचसी महेशपुर लाया। जहां डा0 अंजनी भगत ने घायल व्यक्ति का इलाज किया। सीएचसी में घटना की जानकारी देते हुए घायल जेम्स मुर्मू ने बताया कि आज सुबह वह अपने खेत में ट्रैक्टर के माध्यम से खेत जोतोवा रहा था रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक रानीपुर निवासी मीठना मंडल के लापरवाही के कारण ट्रैक्टर के टायर में लगा लोहे का बड़ा पहिया खुलकर जेम्स मुर्मू का पैर में गिर गया। जिससे उसका बाया पैर में गंभीर जख्म हो गया।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें