Pakur News: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में अधिकारी बताकर साइबर अपराधियों ने उड़ाए पैसे

ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा शुक्रवार को थाना क्षेत्र में बासमती गाँव के निवासी शिवशंकर पंडित के साथ ऑनलाइन साइबर क्राइम का मामला प्रकाश में आया हुआ हैं। बासमती गाँव के निवासी शिवशंकर पंडित के फोनपे अकॉउंट से बारी-बारी से कुल 21497 रुपया उड़ा लिया गया। इस मामले पर आवेदक ने थाना में लिखित आवेदन देकर साइबर अपराधी के खिलाप सख्त से सख्त कानूनी करवाई करने  की मांग की हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया हैं कि बीते 11 जून की शाम लगभग 5 बजकर 48 मिनट पर 8112173359 से कॉल आता हैं।और उस नम्बर से फोनपे का अधिकारी बताकर बातों पर उलझाकर मेरे अकॉउंट में राशि जमा करने के लिए केश बेक प्राइज रिसीव करने का दबाब देता हैं। उसी दौरान राशि रिफण्ड के बहाने से बारी-बारी कर चार बार पैसा उड़ा लेता हैं। चार बार में क्रमशः 4999, 4999, 9500 1999 हैं जिसकी कुल राशि 21497 रुपया हस्तांतरित किया गया हैं। आवेदन में उल्लेख किया गया हैं कि पुनः शुक्रवार को राशि रिफंड के बहाने से 7064023445 मोबाइल नम्बर से कॉल आया हुआ था।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें