ग्राम समाचार जामताड़ा:
शुक्रवार 12 जून को जामताड़ा सर्किट हाउस में झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं दुमका विधानसभा के पूर्व विधायक श्रीमती लुईस मरांडी ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान श्रीमती लुईस मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम पत्र लिखा था, जिसमें भाजपा सरकार के पिछले 6 सालों में किए गए अनेकों उपलब्धि एवं आने वाले आत्मनिर्भर भारत के दृढ़ संकल्प के बारे में बताया गया है। वार्ता के दौरान श्रीमती लुईस मरांडी ने मोदी के पूरे 6 साल के कार्यकाल के अनेकों उपलब्धियां जैसे राम मंदिर निर्माण, धारा 370, नागरिकता संशोधन कानून, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला गैस योजना इत्यादि के बारे में बताया। श्रीमती लुईस मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत के सपने को हर भारतवासी अपना दृढ़ संकल्प बनाएं। श्रीमती लुईस मरांडी ने भाजपा की सरकार शासन नहीं बल्कि सेवा करना उद्देश्य है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता सह नगर पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री वीरेंद्र मंडल ने भी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के कार्यकाल 2.0 के अनेकों उपलब्धियां के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादा किया है उसे धरातल पर पूरा किया है। श्री वीरेंद्र मंडल में प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को वादा किया कि जामताड़ा का हर एक कार्यकर्ता उनके हर फैसले का पूर्ण समर्थन एवं सहयोग करेंगे। मौके पर सोमनाथ सिंह, सुभाष प्रसाद, मोहन शर्मा,अंगभूति झा, सुकुमार सरखेल, सुमित शरण, राजेंद्र राउत , राजेश यादव ,रंजित राना, अनूप पांडे,कमलेश मण्डल,रंजीत यादव, पिंटू गुप्ता, अजय पांडे सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें