ग्राम समाचार,पाकुड़। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर- साहिबगंज हाईवे पर हाथीबथान के समीप शनिवार की सुबह सीमेंट से भरा एक एलपी ट्रंक गड्ढा में पलट गया। जिससे ट्रंक में भरा 600 बेग सीमेंट पानी मे डूब गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार एलपी ट्रंक ( डब्ल्यूबी 67 बी 4390) दुमका से साहिबगंज की ओर जा रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ जाने से हाथीबथान के समीप एक गड्ढे में जा गिरा ।गाड़ी में लोड सारा सीमेंट पानी में डूब गया। सीमेंट पानी में डूब जाने से मालिक का लाखों का नुकसान हुआ है ।घटना की जानकारी मिलते ही सिमलोंग ओपी थाना प्रभारी एसके सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गए ।मौके पर वाहन चालक एवं सह चालक फरार हो गया ।
ग्राम समाचार, जितेन मंडल लिट्टीपाड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें