Pakur News: 165 वा हुल दिवस में गुम्मामोड़ स्थित सिध्दो कान्हू प्रतिमा में लिट्टीपाड़ा विस के विधायक ने माल्यार्पण किया

ग्राम समाचार, पाकुड़। ब्यूरो रिपोर्ट:- सीमावर्ती क्षेत्र गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत गुम्मामोड़ स्थित सिध्दो कान्हू प्रतिमा में 165वां हुल दिवस के अवसर पर लिट्टीपाड़ा विस के विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने माल्यार्पण किया।दिनेश विलियम मरांडी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्य में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई हैं। उपस्थित सभी से कहा कि सरकार द्वारा दिए लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करना हैं।वहीं विधायक दिनेश विलियम ने कहा कि सिध्दो कान्हू संथाल विद्रोह के जनक थे। इन्होंने महाजनी प्रथा और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संथाल में आवाज बुलंद किया था। इस अभियान में इन्हें इनके दो भाई चांद और भैरव और दो बहन फुलो और झानो का भी सहयोग मिला था।उन्होंने कहा कि अंग्रेजों और महाजनों के शोषण दमन के खिलाफ सिध्दो कान्हू लोगों को संगठित किया था. और देश की आजादी के लिए 1855 में अंग्रेजी शासन के खिलाफ विगूल फुंका था। भोगनाडीह में आरंभ संथाल विद्रोह के सिध्दो कान्हू को सेनापति चुना गया। इस आंदोलन में दोनों भाई सिध्दो कान्हो को फांसी दे दी गई। तभी से ही हुल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वहीं उपस्थित दर्जनों लोगों ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. जेएमएम कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर मोड़ में विधायक दिनेश विलियम मरांडी का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद गुम्मामोड़ स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लॉकडाउन लागू रहने के कारण गुम्मामोड़ में मेला का आयोजन स्थगित कर दिया गया। मौके पर दशरथ भगत, अशोक भगत, संतोष भगत, अमित भगत, नारायण भगत, सुजीत भगत, तनवीर  अली, संजय रजक, सरोज मंडल, दीपंकर भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें