Narayanpur News (Jamtara) ट्रक व मारुति में हुई टक्कर


ग्राम समाचार नारायणपुर:
गिरिडीह मुख्य मार्ग में नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह ग्राम के पास एक ट्रक एवं मारुति वैन आपस में टकरा गए। दोनों वाहन के टकराने से मारुति वैन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन में सवार लोगों को किसी प्रकार का चोटे नहीं लगी है। बताया जाता है मारुति ओमेनि वैन धनबाद की ओर से आ रही थी वही विपरीत दिशा से ट्रक आ रहा था। इसी बीच गोल चक्कर आने के कारण मारुति वैन से टकराते हुए ट्रक आगे बढ़ गई। मारुति वैन का शीशा आदि क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना घटने के बाद ट्रक चालक ने मारुति वैन को मरम्मत के लिए 15 हजार रूपए की पेशकश की ,लेकिन मारुति वैन चालक 40,000 की मांग पर अड़े रहे। लिहाजा ग्रामीणों के माध्यम से थाना को सूचना मिली और थाना से पुलिस अधिकारी पहुंच कर दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले आया गया।
अमरनाथ मिश्रा, ग्राम समाचार, नारायणपुर
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें