ग्राम समाचार नारायणपुर:
थाना क्षेत्र से करीब 3 सौ मीटर की दूरी स्थित नारायणपुर बाजार में अज्ञात चोरों ने चोरी का अंजाम दिया। घटना गुरुवार की रात की है। बताया गया कि नारायणपुर मुख्य बाजार के सुभाष वैद्य का राशन दुकान के गोदाम का दरवाजा तोड़कर दुकान में चोरों ने प्रवेश किया और गल्ला को तोड़कर कुछ नगद राशि तथा टीन में रखा खुदरा पैसा चोरों द्वारा ले गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिक्स तथा कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी नारायणपुर थाना को दिया गया। सूचना पाते ही सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, रमेश राजवार घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। बताते चलें कि इससे पूर्व भी नारायणपुर बाजार में कई दुकानों में चोरी की घटना घट चुकी है।
अमरनाथ मिश्रा, ग्राम समाचार, नारायणपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें