| ग्राम समाचार, रायबरेली (उ.प्र)। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में एक अजीब मामला सामने आया है। एक शिक्षिका पर आरोप है कि वह एक दो नहीं बल्कि 25 जगहों पर एक साथ काम करती रही और वेतन लेती रही। मामले के खुलासे के बाद एक उत्तर प्रदेश के 25 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में एक साथ शिक्षिका के पद पर काम कर रही अनामिका शुक्ला के खिलाफ बागपत में एफआईआर दर्ज कराई गई है। |
| अनामिका शुक्ला की जगह उनके नाम पर अलग-अलग के जीबीवी में काम कर रही महिलाओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश में गरीब बालिकाओं के लिए लगभग हर ब्लॉक में केजीबीवी संचालित है। इनमें बच्चियों की पढ़ाई के साथ आवास की भी व्यवस्था है। इन विद्यालयों में 30 हजार रुपये महीने मानदेय पर संविदा पर शिक्षिकाओं की नियुक्ति की जाती है। |

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें