Mihijam News (Jamtara) संथाली फिल्म के मशहूर गीतकार के निधन पर दी गयी श्रद्धांजलि



ग्राम समाचार मिहिजाम:
झारखण्ड जन जागृति मंच के आवासीय कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संथाली फिल्म जगत के मशहूर गीतकार बसेन मुर्मू का गत 8 जून 2020 को निधन हो गया था। बसेन मुर्मू संथाली सिनेमा के काफी जाने माने गीतकार थे, यूट्यूब पर इनके लाखों फॉलोवर्स है। संथाली फिल्म के सैकड़ों फिल्मों में इन्होंने गाना गाया था, यूट्यूब पर "मिलन मेलोडी प्रोग्राम" नामक चैनल इनका काफी प्रसिद्ध है। स्व बसेन मुर्मू मूलतः ओड़िसा राज्य के मयूरभंज जिला के ग्राम बारहा जियांग के रहने वाले हैं, वो अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बच्ची को छोड़ गए हैं स्व बसेन मुर्मू मात्र 34 वर्ष कि आयु में ही काफ़ी प्रसिद्धि हासिल कर ली थी। मंच के संयोजक राकेश लाल ने बसेन मुर्मू के फोटो पर माल्यर्पण किया। वही लाल ने कहा कि बसेन मुर्मू झारखण्ड जन जागृति मंच के सदस्य बिमल हांसदा, सजल सोरेन, राजू मुर्मू के करीबी रह चुके ये लोग भी संथाली फिल्म जगत से जुड़े हुए हैं। एक अच्छा कलाकार होने के साथ साथ बसेन मुर्मु एक अच्छे समाज सेवी भी थे, झारखण्ड जन जागृति मंच के सामाजिक कार्य से वो काफी प्रभावित थे और मंच के प्रति उनकी काफी सहानभूति था। उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में 2 मिनेट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्य बिमल हांसदा, सजल शोरेन, श्याम किशोर हेम्ब्रम, दीपचांद हेम्ब्रम, बापी रुण्डु, बिनोद मरांडी, खोखा उपस्थित रहे।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें