फोटो-
शम्भू बाउरी की फाइल फोटो
ग्राम
समाचार मिहिजाम:
थाना
क्षेत्र के कुशबेडिया डंगालपाड़ा का 27 वर्षीय युवक शम्भू बाउरी की मौत मारपीट के
दौरान हुई है। बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चे रहने के बाद भी शम्भू का
चित्तरंजन की एक व्याहता महिला के साथ अवैध संबंध था।
फोटो-
रोते बिलखते परिवार के सदस्य
चित्तरंजन थाना क्षेत्र के
डीवी गर्ल्स स्कूल के पीछे महिला के यहां शम्भू कल मुम्बई से लौटकर गया था। महिला
को लेकर शम्भू और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता था। शम्भू की पत्नी ने
बताया की कल मेरे मायके के लोग भी महिला के यहां गए थे वही मेरे साथ भी मारपीट की
गई और शम्भू के साथ भी। इसी दौरान शम्भू नीचे गिर गया ओर उसके सिर पर चोट लग गयी
थी। उसी हालत में शम्भू को कुछ युवक कुशबेदिया उसके घर छोड़ गए।
फोटो-
घटना की जानकारी लेते पुलिस
और सुबह शम्भू की
मौत हो गई। पुलिस ने शम्भू की पत्नी पर मिहिजाम थाना में कांड संख्य 36/20 धारा
304 भादवी के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुमन
कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रोहित
शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें