ग्राम समाचार, मधेपुरा (बिहार) | आज ऑल इंडिया स्टूडेन्ट यूनियन के द्वारा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्विद्यालय मधेपुरा के मुख्य द्वार पर गलवान घाटी में शहीद हुए देश के बीस जवानों को कैंडिल जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया ।।
मौके पर मौजूद ऑल इंडिया स्टूडेन्ट यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव मुरारी कुमार ने कहा कि, क्या कहा जाय -हमारे देश की जवानों को हमारे देश के तत्कालीन सरकार ही मरवा रही है क्योंकि सरकार हमारे जवानों को करवाई करने से पहले रोकती है अगर जवानों को अपने हिसाब से करवाई करने दिया जाएगा तो -किसी की मजाल नही है कि हमारे देश की सेनाओं से जीत जाय।
अब तो हमलोगों को लगता है कि 56 इंच 6 इंच हो गया है ।
और तो ओर पहले कहा जाता है कि हमारे देश की दो या तीन ही जवान शहीद हुए हैं फिर बताया जाता है कि बीस जवान शहीद हुए हैं।ये कैसा माजरा है जनाब ।
दुख की इस घड़ी में हम शहीद परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि सभी जवान के परिवार को कम से कम पांच करोड़ रुपइया ओर एक सदस्य को नौकरी दिया जाय ।
और सेनाओं को अपने हिसाब से बॉर्डर पर करवाई करने की छूट दी जाय ताकि हमारे देश की माँ की रक्षा हो सके और हमारी माँ-बहनों की मांग और कोख सुनी न हो ।।
चीन के इस रवैये को देखते हुए हमारे देश में चीनी सामानों को बंद किया जाय तब जाकर मेक इन इंडिया भी काम करेगा और देश के लोग आत्मनिर्भर भी होंगे ।और चीन को झटका भी लगेगा।
श्रद्धांजलि सभा मे विकाश कुमार उर्फ बिट्टू, विवेक कुमार, दर्शन कुमार, रंजीत कुमार, पुष्पक कुमार, गौरव कुमार, अमोद कुमार ,रंजीत कुमार, बबलू कुमार, गुलशन कुमार,कृत्यविक, सान्वी राय, दिलखुश कुमार आदि दर्जनों छात्र नेताओं और बच्चें शामिल हुए।।
ग्राम समाचार , ब्यूरो रिपोर्ट, मधेपुरा (बिहार)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें