Bhagalpur News:भाजपा नेत्री ने 200 घरों में जनसम्पर्क कर उन्हें सौंपा प्रधानमंत्री का पत्र

ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर एवं ईश्वरनगर मंडल भाजपा अध्यक्ष शशि मोदी के नेतृत्व तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नभय चौधरी के सानिन्ध्य में गुरुवार को वार्ड 47 एवं 48 के विभिन्न बूथों पर  लगभग 200 घरों में जनसम्पर्क कर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा गया। इस दौरान डॉ. प्रीति शेखर ने लोगों से केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की और उनसे सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना के बारे में जम कर तारीफ की। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता गुप्ता, मोनू मिश्रा, पूनम श्रीवास्तव, घनश्याम पाल, बिंदेश्वरी साह, चन्दन पाण्डेय, बबन मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, संजय हरि, मनोज हरि, सुधांशु शेखर, अमित साह, आशीष कुमार, प्यारे हिंद, गोलन सिंह, उमा भूषण तांती, चन्दन चंद्रवंशी, रंजीत सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें