ग्राम समाचार कुंडहित:
गुरुवार को बंगाल के सिलीगुड़ी से आए कुल 9 लोगों मे 2 को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय स्थित सेंटर में तथा 3 को बागडेहरी स्थित प्लस टू विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया। तथा 4 को होम क्वारंटाइन में भेजा गया। क्वारंटाइन किए गए पांचो लोग सिलीगुड़ी से लौटे हैं। जबकि कुंडहित और बागडेहरी के क्वारंटाइन सेंटरो में रह रहे कुल 16 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को कुंडहित आए सभी 9 लोगों मे से 5 के स्वास्थ्य की जांच कुंडहित सीएचसी तथा शेष 4 लोगों के स्वास्थ्य की जांच बागडेहरी पीएचसी में की गई। जांच करने के बाद इनमें से 2 को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कुंडहित में तथा 3 को प्लस टू विद्यालय बागडेहरी मे क्वारंटाइन किया गया। जबकि शेष 4 को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी स्थित क्वारंटाइन सेंटर प्लस टू विद्यालय से 4 तथा कुंडहित बालिका छात्रावास से 12 सहित कुल 16 लोगों को 14 दिन के क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किए गए सभी लोगों को प्रमाण पत्र देते हुए अगले 14 दिन तक अपने घर में एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। बहरहाल कुंडहित प्रखंड में देश के अन्य राज्यों से लोगों के लौटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें