ग्राम
समाचार जामताड़ा:
विगत
दिनों भाजपा वरिष्ठ नेता सह नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल
ने नारायणपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल
द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के विकट कालीन परिस्थिति में लोगों तक मोदी सरकार
के विभिन्न योजनाएं जैसे कि मोदी आहार पहुंचाने, हाईवे रिलीफ टीम एवं अन्य सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए उनका हौसला
अफजाई की। मौके पर वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के
कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान दिया, एवं आगे भी ऐसे ही समाज के प्रति सेवा
भावना बनाए रखने को प्रेरित किया। नारायणपुर के आम लोगों से भी शिष्टाचार मुलाकात
की एवं उनकी समस्यायों से रूबरू हुए, एवं
लोगों को आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। भाजपा
कार्यकर्ताओं के मन में श्री वीरेंद्र मंडल को समीप पाकर खुशी हुई। भाजपा
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नेता श्री वीरेंद्र मंडल हमारे बड़े भाई , हमारा उचित मार्गदर्शन करते हैं एवं
लोगों के सेवा में हमेशा लीन रहते हैं इन्हीं विचारों के कारण यह हमारे प्रेरणा के
स्रोत हैं। मौके पर जामताड़ा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, नारायणपुर मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, महामंत्री श्यामसुंदर राय, रंजीत यादव, पूरन भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता
उपस्थित थे।
अरविंद
ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें